॥ हवन ॥

Hawan Seva

Hawan Kund receipt fee · Pandit Sachin Vyas

हवन कुंड के लिए रसीद शुल्क

Choose duration, register for your slot, and pay the Hawan Kund receipt fee as shown.

45 min · ₹350

सामान्य हवन

45 मिनिट की पूजा (सामान्य हवन) — रसीद शुल्क ₹350

2 hr · ₹700

महाविशेष हवन

2 घंटे की पूजा (महाविशेष हवन) — रसीद शुल्क ₹700

शास्त्रोक्त फल

माँ बगलामुखी हवन के विशेष प्रभाव

स्तंभन, वाक्–शक्ति, लक्ष्मी, तंत्र–मुक्ति, राजनीति, संतान व विवाह — विषयवार विस्तृत जानकारी

शत्रु एवं स्तंभन

शत्रु पर विजय — स्तंभन शक्ति

  1. बुद्धि का स्तम्भन — माँ बगलामुखी का मुख्य अस्त्र 'स्तंभन' है। हवन के प्रभाव से शत्रु की सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है। वह आपके विरुद्ध योजनाएँ बनाना बंद कर देता है क्योंकि उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। वह चाहकर भी आपके खिलाफ सही निर्णय नहीं ले पाता।
  2. वाणी पर नियंत्रण — माँ को 'वाक् स्तम्भनी' भी कहा जाता है। यदि कोई शत्रु झूठे आरोपों या वाद-विवाद से आपको परेशान कर रहा है, तो हवन के प्रभाव से उसकी वाणी रुक जाती है। वह समाज या कचहरी में आपके विरुद्ध बोल नहीं पाता।
  3. षडयंत्रों का विफल होना — हवन की आहुतियों से उत्पन्न ऊर्जा एक सुरक्षा कवच बनाती है। शत्रु द्वारा किए गए गुप्त षडयंत्र, तंत्र-मंत्र या नकारात्मक प्रयोग स्वतः ही निष्फल हो जाते हैं और वापस उसी की ओर मुड़ जाते हैं।
  4. व्यवहार में परिवर्तन — कई बार माँ की कृपा से शत्रु का हृदय परिवर्तन हो जाता है। वह अपनी हार स्वीकार कर लेता है या आपसे शत्रुता छोड़कर तटस्थ (Neutral) हो जाता है।
राजनीति

राजनीतिक विजय हेतु हवन

माँ बगलामुखी, जिन्हें 'पीताम्बरा' भी कहा जाता है, दस महाविद्याओं में से आठवीं विद्या हैं। तंत्र शास्त्र में इन्हें स्तंभन की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। राजनीति के क्षेत्र में, जहाँ प्रतिद्वंद्वियों पर विजय और अपनी स्थिति को मजबूत करना अनिवार्य होता है, वहाँ माँ बगलामुखी का हवन अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।

  1. विरोधियों का स्तंभन (शत्रु पराजय) — माँ बगलामुखी का मूल स्वभाव ही 'स्तंभन' है। राजनैतिक क्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्रों, उनकी योजनाओं और उनकी वाणी को रोकने के लिए यह हवन किया जाता है। मान्यता है कि इस अनुष्ठान से शत्रुओं की कुबुद्धि नष्ट होती है और वे आपके विरुद्ध कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाते।
  2. वाक-सिद्धि और आकर्षण — राजनीति में जनसमूह को प्रभावित करने के लिए प्रभावी भाषण कला की आवश्यकता होती है। माँ बगलामुखी का हवन साधक की वाणी में ओज और आकर्षण पैदा करता है, जिससे जनता और कार्यकर्ता आपकी बातों से प्रभावित होते हैं।
  3. राजभय और कानूनी बाधाओं से मुक्ति — चुनाव के दौरान या राजनैतिक जीवन में कई बार कानूनी अड़चनें या सरकारी जांच (राजभय) का सामना करना पड़ता है। माँ की आराधना से इन बाधाओं का शमन होता है और साधक को विजय प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
  4. षड्यंत्रों का नाश — राजनैतिक सफलता में अक्सर 'गुप्त शत्रु' बड़ी बाधा होते हैं। हवन के माध्यम से एक रक्षा कवच निर्मित होता है, जो साधक को भीतर और बाहर होने वाले हर प्रकार के धोखे या षड्यंत्र से सुरक्षित रखता है।
लक्ष्मी

लक्ष्मी प्राप्ति हेतु हवन

शास्त्रों के अनुसार, बगलामुखी हवन के माध्यम से लक्ष्मी प्राप्ति संभव है।

दरिद्रता का स्तंभन (रोकना)

माँ बगलामुखी 'स्तंभन' की देवी हैं। जब हम लक्ष्मी प्राप्ति के उद्देश्य से हवन करते हैं, तो माँ सबसे पहले घर की दरिद्रता, खर्चों और धन के अभाव का स्तंभन करती हैं। यानी, पैसा आने से पहले जो पैसा अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो रहा है, माँ उसे रोक देती हैं।

तंत्र–मुक्ति

तंत्र–मंत्र बाधा मुक्ति

  1. नकारात्मक शक्तियों का स्तंभन — बगलामुखी माता की मुख्य शक्ति स्तंभन है। जब तंत्र बाधा के कारण जीवन में अचानक रुकावटें आने लगती हैं या कोई अदृश्य शक्ति आपको परेशान करती है, तो माँ का हवन उन नकारात्मक शक्तियों की गति को रोक देता है।
  2. शत्रु और अभिचार कर्म का नाश — यदि कोई व्यक्ति आप पर 'मारण', 'मोहन' या 'उच्चाटन' जैसे अभिचार कर्म (काला जादू) करता है, तो माँ बगलामुखी का हवन एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह न केवल उन प्रभावों को खत्म करता है, बल्कि उन्हें वापस भेजने (पलटने) की क्षमता भी रखता है।
  3. पीत (पीला) रंग का महत्व — माँ बगलामुखी को पीताम्बरा भी कहा जाता है। हवन में उपयोग होने वाली पीली वस्तुएं (पीली सरसों, हल्दी की गांठें, पीले फूल) ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे घर या शरीर में मौजूद तामसिक ऊर्जा का प्रभाव क्षीण हो जाता है।
  4. वाक्-शक्ति और मानसिक स्पष्टता — अक्सर तंत्र बाधा व्यक्ति की बुद्धि को भ्रमित कर देती है। हवन के माध्यम से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा और मंत्रों का जाप व्यक्ति की मानसिक शक्ति को बढ़ाता है, जिससे वह भय और भ्रम से मुक्त हो जाता है।
वश एवं ओज

स्तंभन, आकर्षण और मनोवैज्ञानिक प्रभाव

स्तंभन और आकर्षण — माँ बगलामुखी का मुख्य कार्य है 'स्तंभन'। वशीकरण में इसका उपयोग सामने वाले व्यक्ति के नकारात्मक विचारों या विरोध को "स्तंभित" (रोकने) के लिए किया जाता है। जब विरोधी की बुद्धि रुक जाती है, तो वह साधक के प्रभाव में आने लगता है।

  • तेज की वृद्धि — नियमपूर्वक हवन करने से साधक के चेहरे और व्यक्तित्व में एक विशेष "ओज" या चमक आ जाती है, जिससे लोग स्वतः ही प्रभावित होने लगते हैं।
  • बाधाओं का निवारण — यदि किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में कोई बाहरी बाधा या शत्रुता है, तो हवन उसे काट देता है, जिससे संबंध पुनः मधुर हो सकते हैं।
संतान · स्वास्थ्य · विवाह

संतान, स्वास्थ्य और विवाह

संतान प्राप्ति

माँ बगलामुखी के हवन से जीवन में आने वाले उन दोषों का निवारण होता है जो वंश वृद्धि में बाधा डालते हैं।

  • बाधाओं का निवारण — यदि कुंडली में पितृदोष या नकारात्मक ऊर्जा के कारण संतान सुख में देरी हो रही है, तो माँ के पीले पुष्पों और औषधियों से किया गया हवन उस ऊर्जा को सकारात्मकता में बदल देता है।
  • संकल्प शक्ति — सात्विक रूप से किया गया अनुष्ठान दंपति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बल प्रदान करता है।

उत्तम स्वास्थ्य और रोग मुक्ति

हवन की अग्नि में डाली जाने वाली विशेष समिधाएँ और औषधियाँ वातावरण को शुद्ध करती हैं।

  • आयुर्वेद और ऊर्जा — माँ बगलामुखी के निमित्त हल्दी, गिलोय और गुग्गल का प्रयोग अधिक किया जाता है। इनकी आहुति से उत्पन्न धुआँ श्वसन तंत्र और रक्त शुद्धि में सहायक माना जाता है।
  • मानसिक शांति — माँ का ध्यान करने से भय और चिंता का नाश होता है, जो कई शारीरिक रोगों की जड़ होती है। इसे 'अकाल मृत्यु' और 'गंभीर रोगों' से रक्षा करने वाला माना गया है।

शीघ्र और सफल विवाह

विवाह में आने वाली देरी अक्सर ग्रहों के दोष या बाहरी नजर (नकारात्मकता) के कारण होती है।

  • स्तम्भन शक्ति — माँ बगलामुखी विवाह मार्ग में आने वाले विरोधियों और रुकावटों को 'स्तम्भित' (रोक) कर देती हैं।
  • पीला रंग — माँ को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, जो बृहस्पति (गुरु) का प्रतीक है। गुरु ग्रह विवाह का मुख्य कारक होता है। पीले फूलों और हल्दी की गांठों से हवन करने पर गुरु दोष शांत होता है और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

दक्षिणा राशि

₹ 2,100

2100 रु. सामान्य हवन सामग्री जैसे — मिश्रित हवन सामग्री, सांखल्य, सरसों, तेल, घी, गोला, समिधा (लकड़ी) इत्यादि।

₹ 5,100

5100 रु. सामान्य हवन सामग्री सहित 21 प्रकार की औषधियुक्त हवन सामग्री विशेष प्रयोग हेतु।

नोट: औषधियुक्त हवन सामग्री का प्रयोग यजमान की मनोकामना अनुसार परिवर्तनीय रहेगा।

After registering, you may complete payment via UPI on our Payment page and mention booking name + havan type in the remark.

Open booking form